UP IPS Transfer: IPS अधिकारियों के तबादले, ईरज राजा बने नए पुलिस अधीक्षक

बलिया: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में बलिया समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों का बदलाव किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार, बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

इसके अलावा जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में जालौन के SP विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती होगी।
IMG-20261007-WA0002

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.