बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अछुहि गांव में शनिवार को एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी मनीष राजभर (27) पुत्र लोटन राजभर ने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल सीएचसी बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.