अदालती आदेश पर गाड़े गए पैमाइश के पत्थर उखाड़ने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

बलिया। अदालती आदेश पर राजस्व विभाग द्वारा गाड़े गए पैमाइश के पत्थरों को उखाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रेंगहा निवासी सर्वजीत यादव की तहरीर के आधार पर की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मौजा गंगौली में भूमि सीमांकन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार बांसडीह और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई और सीमांकन के लिए पक्के पत्थर गाड़ दिए।

यह भी पढ़े - सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को डीएम सख्त, दुर्घटना स्थलों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड

आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष के हरिमोहन और हरिकृष्ण ने मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अदालती आदेश पर गाड़े गए पैमाइश के पत्थर उखाड़ने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज अदालती आदेश पर गाड़े गए पैमाइश के पत्थर उखाड़ने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज
बलिया। अदालती आदेश पर राजस्व विभाग द्वारा गाड़े गए पैमाइश के पत्थरों को उखाड़ने और विरोध करने पर जान से...
'ऑफ-स्क्रीन भी मुझे पितामह कहते हैं': युवा कलाकारों संग अपने खास रिश्ते पर बोले मनीष वाधवा
अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज
'शकुनी शब्दों का जादूगर है', किरदार की तैयारी पर बोले 'हस्तिनापुर के वीर' के चंदन आनंद
'हस्तिनापुर के वीर' में दुर्योधन की साजिश का युधिष्ठिर देंगे जवाब, दिखेगी बुद्धिमत्ता और धैर्य की ताकत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.