Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार, दोपही अगरौली गांव निवासी 74 वर्षीय प्रभुनाथ दुबे बुधवार सुबह गांव के ही महेंद्र दुबे के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान महुआ बाग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : भंडारे में युवक पर चाकू से हमला, चार नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

हादसे में प्रभुनाथ दुबे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे, जबकि महेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने महेंद्र दुबे को घायल अवस्था में देखकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन झाड़ियों में गिरे प्रभुनाथ दुबे पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर शाम सड़क किनारे झाड़ियों में उन्हें घायल अवस्था में पाया गया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र मनीष दुबे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.