'हस्तिनापुर के वीर' में दुर्योधन की साजिश का युधिष्ठिर देंगे जवाब, दिखेगी बुद्धिमत्ता और धैर्य की ताकत

मुंबई। सोनी सब का नया पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' आज रात 9 बजे से दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। महाभारत की अमर कथा पर आधारित यह शो पांडवों और कौरवों के शुरुआती जीवन, उनके संघर्षों और भविष्य के महायुद्ध की नींव रखने वाली घटनाओं को दर्शाएगा।

शो के शुरुआती एपिसोड्स में कुंती और पांडव लंबे वनवास के बाद हस्तिनापुर लौटते नजर आएंगे। पांडवों को समझदार, अनुशासित और संस्कारी युवाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि दुर्योधन उन्हें अपने सिंहासन के दावे के लिए खतरा मानता है। शकुनि के प्रभाव में आकर वह राजसभा में पांडवों और कुंती को अपमानित करने की योजना बनाता है।

यह भी पढ़े - ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा ट्विस्ट: राशी के लिए बिछाए जाल में फंसेगी शानाया

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब पूरे दरबार के सामने पांडवों का उपहास उड़ाया जाता है। हालांकि, इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में युधिष्ठिर क्रोध या प्रतिशोध का रास्ता नहीं चुनते, बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य और संयम से हालात को अपने पक्ष में मोड़ देते हैं। उनका व्यवहार अपमान के उस क्षण को सम्मान और गौरव के पल में बदल देता है।

अब यह देखना रोचक होगा कि क्या युधिष्ठिर की सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता हस्तिनापुर में पांडवों की नई पहचान स्थापित कर पाएगी और दुर्योधन की योजनाओं पर भारी पड़ सकेगी।

कुंती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री ने कहा कि कुंती की सबसे बड़ी ताकत अपने बच्चों को दिए गए संस्कार और मूल्य हैं। उनके अनुसार, हस्तिनापुर वापसी कुंती और पांडवों के लिए एक नई शुरुआत है, लेकिन राजसभा में हुए अपमान का क्षण उनके लिए बेहद पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि इस दृश्य की खास बात यह है कि युधिष्ठिर गुस्से के बजाय परिपक्वता और समझदारी से जवाब देते हैं। एक मां के लिए इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता कि उसके बच्चे कठिन परिस्थितियों में भी उसके दिए गए मूल्यों पर कायम रहें।

देखिए 'हस्तिनापुर के वीर', हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

'ऑफ-स्क्रीन भी मुझे पितामह कहते हैं': युवा कलाकारों संग अपने खास रिश्ते पर बोले मनीष वाधवा 'ऑफ-स्क्रीन भी मुझे पितामह कहते हैं': युवा कलाकारों संग अपने खास रिश्ते पर बोले मनीष वाधवा
मुंबई। सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का किरदार निभा रहे अभिनेता मनीष वाधवा न...
अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज
'शकुनी शब्दों का जादूगर है', किरदार की तैयारी पर बोले 'हस्तिनापुर के वीर' के चंदन आनंद
'हस्तिनापुर के वीर' में दुर्योधन की साजिश का युधिष्ठिर देंगे जवाब, दिखेगी बुद्धिमत्ता और धैर्य की ताकत
Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.