विनीत राय हत्याकांड : एक लाख का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल

लखनऊ/गाजीपुर। गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान आरोपी की गोली लगने से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 आपराधिक गैंग पुलिस के रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय की 30 मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि वह अपने होटल से बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी होटल के बाहर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या की वारदात कथित रूप से कटरा गैंग के सदस्यों ने अंजाम दी थी। इस मामले में पुलिस ने शंकर पांडेय, जगदीश सिंह उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद समेत कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हत्याकांड के बाद वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्णा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी पर बाद में इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.