UP News : यूपी में 206 डिप्टी एसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नेतृत्व में 206 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले किए गए हैं। शासन ने इसकी सूची जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे डिप्टी एसपी जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर में नई तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़े - Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

इसी क्रम में रजनीश कुमार उपाध्याय का तबादला बदायूं से कासगंज किया गया है, जबकि अमन सिंह को सीतापुर से संभल भेजा गया है।

वहीं, लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात अभय प्रताप मल्ल को बलरामपुर में डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Transfer list देखने के लिए क्लिक करें 

पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शासन की ओर से जारी पूरी तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 206 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.