UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे का 41 किमी हिस्सा 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित, धरना-प्रदर्शन पर रोक

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक्सप्रेस-वे के 0 से 41 किलोमीटर तक के क्षेत्र को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया है। यह निर्णय इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मई के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस आदेश के तहत एक्सप्रेस-वे के उक्त हिस्से में किसी भी राजनीतिक, गैर-राजनीतिक या अन्य संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन, रैली, विरोध प्रदर्शन अथवा आंदोलन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य यातायात को बाधित होने से बचाना और आम नागरिकों के साथ-साथ वाणिज्यिक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।

यमुना एक्सप्रेस-वे देश के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच आवागमन करते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित होने और यात्रियों को परेशानी होने की आशंका रहती है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आदेश के संबंध में जनजागरूकता अभियान भी शुरू किया है। एक्सप्रेस-वे के प्रमुख स्थानों, पुलिस कार्यालयों और थाना परिसरों में सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से लोगों को नए नियमों की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे का लगभग 41 किलोमीटर हिस्सा गौतमबुद्धनगर जिले में आता है और इस पूरे क्षेत्र में 'नो प्रोटेस्ट जोन' का आदेश प्रभावी रहेगा। आदेश के पालन की निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.