बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई पीड़िता के पिता राजनाथ यादव, निवासी सारंगपुर (कोतवाली बांसडीह) की तहरीर पर की गई है।

तहरीर के अनुसार, उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री अन्नु यादव का विवाह टकरसन निवासी अमरेश यादव से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अमरेश यादव और देवर आकाश यादव विवाहिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित समझौते हुए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़े - Ballia News : हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला

पीड़िता के पिता का आरोप है कि गुरुवार की रात पति और देवर ने मिलकर अन्नु यादव के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.