Ballia News : करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में लोहे के विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी मिथिलेश साह की चार वर्षीय पुत्री रोशनी गुरुवार सुबह करीब सात बजे गांव में लगे लोहे के विद्युत पोल के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस लोहे के विद्युत खंभे में करंट उतर आया था, उसे हटाने अथवा सुरक्षित कराने की मांग पिछले आठ से दस वर्षों से लगातार की जा रही थी। इस संबंध में विद्युत विभाग को कई बार लिखित शिकायतें, ई-मेल, संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र तथा मौखिक सूचना भी दी गई, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत विभाग ने आवश्यक कदम उठाए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था और मासूम की जान बच जाती। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.