'दुल्हनिया ले आएगी' का नया गाना 'जलवा' रिलीज, खुशाली कुमार के दमदार डांस ने जीता दिल

मुंबई। आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का नया वेडिंग सॉन्ग 'जलवा' रिलीज हो गया है। हाई-एनर्जी बीट्स, रंगीन विजुअल्स और शादी के जश्न से भरपूर यह गाना इस वेडिंग सीजन का नया पसंदीदा डांस ट्रैक बनने की ओर बढ़ रहा है। गाने में खुशाली कुमार का आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज, शानदार डांस मूव्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

'जलवा' को जाज़िम शर्मा और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी है। संगीत जाज़िम शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जे.पी. गंगवार ने लिखे हैं। पंजाबी हुक एकम मानुके ने लिखा है। म्यूजिक प्रोग्रामिंग अंशुमान शर्मा ने की है। बैंजो पर नासिर और ढोलक पर राहुल कथक ने संगीत को और जीवंत बनाया है। मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है।

यह भी पढ़े - ‘यादें’ में डॉ. प्रीति बनीं छवि पांडे बोलीं- असल जिंदगी में मेरे बिल्कुल उलट है मेरा किरदार, इसलिए निभाना रोमांचक

गाने को लेकर खुशाली कुमार ने कहा कि 'जलवा' में एक शानदार वेडिंग एंथम बनने के सभी तत्व मौजूद हैं। उनके अनुसार यह गीत जोश, खुशी और हर दुल्हन के आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग का अनुभव बेहद यादगार रहा और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने पर जमकर थिरकेंगे।

फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा कि 'जलवा' पूरी तरह फिल्म की भावना को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश ऐसा गीत बनाने की थी, जिसे सुनते ही लोगों का मन डांस करने लगे। उनके मुताबिक खुशाली कुमार की ऊर्जा, संगीत और कोरियोग्राफी ने इस गाने को खास बना दिया है।

सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' में खुशाली कुमार, पियूष मिश्रा और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले रिलीज हुआ गीत 'कर ले शादी' भी दर्शकों को पसंद आया था। अब 'जलवा' के साथ फिल्म का उत्साह और बढ़ गया है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.