'हस्तिनापुर के वीर' में गुरु द्रोणाचार्य की होगी दमदार एंट्री, बोले जीतन लालवानी- "हर पाठ शिष्यों को कौशल और मूल्यों दोनों में मजबूत बनाता है"

मुंबई। सोनी सब का पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' पांडवों और कौरवों के अनकहे बचपन की कहानी को दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर रहा है। अब शो में एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ आने वाला है, जब युवा राजकुमारों के जीवन में उनके महान गुरु द्रोणाचार्य की एंट्री होगी। इस किरदार को अभिनेता जीतन लालवानी निभा रहे हैं।

आगामी एपिसोड्स में पांडव एक अद्भुत दृश्य के साक्षी बनेंगे, जब गुरु द्रोणाचार्य केवल घास की तीलियों की मदद से गहरे कुएं में गिरी गेंद को बाहर निकाल देंगे। उनकी असाधारण प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से प्रभावित होकर पांडव और कौरव उनके शिष्य बनने की इच्छा व्यक्त करेंगे।

यह भी पढ़े - नाग पंचमी पर ‘राजनंदिनी’ की नेहा सोलंकी बोलीं- “यह सिर्फ त्योहार नहीं, हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा है”

द्रोणाचार्य की विलक्षण क्षमता को पहचानते हुए भीष्म पितामह (मनीष वाधवा) पांडवों को उन्हें खोजकर हस्तिनापुर लाने और गुरु बनने के लिए राजी करने का दायित्व सौंपेंगे। इस यात्रा के दौरान पांडवों को कई अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जो उनके साहस, एकता और धैर्य की परीक्षा लेंगी।

आगामी कहानी पर बात करते हुए अभिनेता जीतन लालवानी ने कहा, "द्रोणाचार्य केवल अपने ज्ञान के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए भी सम्मानित हैं। उनके लिए शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ श्रेष्ठ योद्धा तैयार करना नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र का निर्माण करना है। वे अपने शिष्यों को जिम्मेदारी, एकाग्रता और आत्म-नियंत्रण का महत्व सिखाते हैं। मुझे द्रोणाचार्य की सबसे बड़ी विशेषता यही लगती है कि उनका हर पाठ शिष्यों को कौशल और मूल्यों दोनों में मजबूत बनाता है। उनके आगमन के साथ पांडवों और कौरवों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा, जहां हर चुनौती सीखने और आगे बढ़ने का अवसर बनेगी।"

'हस्तिनापुर के वीर' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.