गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता

नई दिल्ली। राजस्थान में तैयार की जाने वाली गोडावन आर्टिजनल सिंगल माल्ट व्हिस्की ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के शिकागो में आयोजित बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स 2026 में गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' और 'इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की ऑफ द ईयर' के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों के साथ गोडावन के अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 125 से अधिक हो गई है।

'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' पुरस्कार प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों की भारतीय स्पिरिट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उत्पाद को दिया जाता है। यह प्रतियोगिता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। इसके अलावा गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को डबल गोल्ड मेडल, जबकि गोडावन 01 रिच एंड राउंडेड को गोल्ड मेडल भी मिला।

यह भी पढ़े - सिंगरौली में विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवती और दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स का आयोजन बेवरेज ट्रेड नेटवर्क द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में बारटेंडर, बार मैनेजर और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ ब्लाइंड टेस्टिंग के जरिए स्पिरिट्स की गुणवत्ता, सुगंध, स्वाद, संतुलन और वैल्यू फॉर मनी जैसे मानकों पर मूल्यांकन करते हैं।

इस उपलब्धि पर डियाजियो इंडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर विक्रम दामोदरन ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य शुरू से ही विश्वस्तरीय सिंगल माल्ट तैयार करना था। उन्होंने कहा कि दुनिया के अनुभवी स्पिरिट्स विशेषज्ञों से मिले ये सम्मान गोडावन की गुणवत्ता और उसकी विशिष्ट पहचान की पुष्टि करते हैं।

राजस्थान की गर्म और शुष्क जलवायु में तैयार होने वाली गोडावन सिंगल माल्ट अपने समृद्ध और गाढ़े फ्लेवर के लिए जानी जाती है। इसे विशेष रूप से तैयार किए गए कास्क में परिपक्व किया जाता है, जिनमें रसना और जटामांसी जैसी भारतीय जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है, जिससे इसे एक विशिष्ट भारतीय स्वाद मिलता है।

वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से गोडावन ने भारतीय सिंगल माल्ट श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह ब्रांड मोंडे सेलेक्शन अवॉर्ड्स, वन क्लब पेंसिल एंड मेरिट अवॉर्ड्स 2026, स्पाइक्स एशिया 2026 और क्लियो अवॉर्ड्स 2026 सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सम्मान हासिल कर चुका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.