बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़

मुंबई। आगामी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज़ से पहले इसके निर्माताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाबा रामदेव ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया और अभिभावकों से इसे अपने बच्चों को दिखाने की अपील की।

बाबा रामदेव ने कहा, "महाप्रभु जगन्नाथ हमारे जीवन के स्वामी हैं। उनका जीवन, उनकी दिव्य लीलाएं, उनके संदेश और उनके प्रति श्रद्धा हमारी संस्कृति के वास्तविक संस्कार हैं। जिस तरह यह फिल्म बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संचार करने के उद्देश्य से बनाई गई है, उसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। अपने बच्चों को यह फिल्म ज़रूर दिखाइए ताकि वे अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ सकें।"

यह भी पढ़े - को-स्टार्स से पक्के दोस्त बने ‘हस्तिनापुर के वीर’ के यंग कलाकार, फ्रेंडशिप डे पर बांधे बैंड और बांटी चॉकलेट्स

'महाप्रभु जगन्नाथ' एक पारिवारिक एनिमेशन फिल्म है, जो भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों को आधुनिक एनिमेशन के माध्यम से प्रस्तुत करती है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज़ 'जय जगन्नाथ' की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर लाई जा रही है।

फिल्म का निर्माण दुर्गा प्रसाद दलई ने किया है, जबकि निर्देशन श्रीपाद वारखेडकर ने किया है। इसकी कहानी और संवाद पल्लवी शर्मा ने लिखे हैं तथा संगीत अविरल कुमार ने दिया है।

एले एनिमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड और सिनेपोलिस की साझेदारी में रिलीज़ हो रही यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को देशभर के 300 से अधिक सिनेमाघरों में हिंदी, ओड़िया और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही फिल्म अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भी रिलीज़ की जाएगी।

गौरतलब है कि फिल्म 16 जुलाई को आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के अगले दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए भव्य ट्रेलर लॉन्च और बाबा रामदेव के आशीर्वाद के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.