Ballia : पुलिस मुठभेड़ में बिजली तार चोरी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सरकारी बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी का बिजली तार, एक पिकअप वाहन, अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे बांसडीह कोतवाली पुलिस ग्राम हुसैनाबाद में सरकारी बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह की घेराबंदी कर रही थी। पुलिस को देखकर बदमाश पिकअप वाहन से उतर गए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में धर्मेंद्र कुमार (31) पुत्र सुरेंद्र पटेल निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लग गई।

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण

घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ 2, 3, 4 और 5 जुलाई की रात हुसैनाबाद क्षेत्र से सरकारी बिजली तार चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और तार काटने का कटर बरामद किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन से चोरी का बिजली तार भी बरामद किया।

पुलिस ने मौके से विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर (थाना हल्दी), नितेश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा (थाना हल्दी), दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर (थाना हल्दी) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है।

तलाशी के दौरान विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक अवैध चाकू तथा दीपक साहू के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.