पॉक्सो मामले में जेल भेजे गए सहायक शिक्षक पप्पू मास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू

बलिया। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलकर में तैनात सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू मास्टर को जेल भेजे जाने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज कुमार सिंह की आख्या तथा दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है।

बीएसए ने बताया कि निलंबित शिक्षक के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात

गौरतलब है कि 5 जुलाई 2026 को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने 14 वर्षीय बालक की शिकायत पर सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू मास्टर (निवासी डोमनपुरा, थाना सिकंदरपुर) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। बीएसए ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.