बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गढ़िया (सरयां) के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान दिनेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - बलिया: आधुनिक बस अड्डे के निर्माण की बड़ी कानूनी बाधा दूर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद काम में आएगी तेजी

घटनास्थल पर पहुंचीं मृतक की पत्नी शैल देवी, बेटियां निधि, नीतू और नंदिनी तथा पुत्र अवनीश का रो-रोकर बुरा हाल था। पति का शव देखते ही शैल देवी बेसुध हो गईं, जबकि बेटियां शव से लिपटकर बिलखती रहीं। यह मार्मिक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश कुमार वर्मा परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट में आ गया है। बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की आजीविका को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.