बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गोलू राय उर्फ मनीष राय के रूप में हुई है।

युवती के पिता की तहरीर के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से उनकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई, जिसके माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब परिवार युवती के विवाह के लिए रिश्ता देखने जाता था, तब आरोपी कथित रूप से वर पक्ष को एडिट की गई तस्वीरें दिखाकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर आरोपी ने पिता और पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.