ज़ी सिनेमा पर इस रविवार होगा शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मावीरन' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई। ज़ी सिनेमा इस रविवार 12 जुलाई को रात 8 बजे अभिनेता शिवकार्तिकेयन की सुपरहिट एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'मावीरन' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। दर्शक पहली बार इस फिल्म का आनंद अपने घर बैठे टीवी पर उठा सकेंगे।

निर्देशक मैडोना अश्विन के निर्देशन में बनी 'मावीरन' एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है। फिल्म की कहानी सत्या नाम के एक अखबार के कार्टूनिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टकराव से दूर रहने वाला एक साधारण युवक है। लेकिन एक हादसे के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है और उसे एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देने लगती है, जो हर कदम पर उसका मार्गदर्शन करती है। इसके बाद वह अपने डर पर जीत हासिल कर एक भ्रष्ट और ताकतवर नेता के खिलाफ बेबस लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है।

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ में अश्वत्थामा की असुरक्षा से बदलेगा अर्जुन संग उसका रिश्ता

फिल्म में अदिति शंकर, सरिता, मिस्किन, योगी बाबू और सुनील भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। नई सोच, दमदार कहानी, शानदार कॉमेडी, रोमांचक एक्शन और भावनात्मक घटनाक्रम के साथ फिल्म हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करती है।

एक आम इंसान के भीतर छिपे नायक की कहानी बयां करती 'मावीरन' हिम्मत, आत्मविश्वास और सही बात के लिए डटकर खड़े होने का प्रेरक संदेश भी देती है।

देखना न भूलें 'मावीरन' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 12 जुलाई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.