बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद में किया जनसम्पर्क

बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा के विभिन्न मंडलों और विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम, नुक्कड़ सभा और स्वागत समारोह में उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों से लोकसभा चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद मांगा। भाजपा प्रत्याशी ने डिहवा, हसनपुरा, नसीरुद्दीनपुर, करदह कैथवली, ड़ोड़सर, सिंगेरा, कंसहरी आदि स्थानों पर कार्यक्रमों में जनमानस को संबोधित किया।

Niraj Shekhar BJP BALLIA

यह भी पढ़े - बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लोकसभा क्षेत्र के फेफना व चितबड़ागांव मोड़ पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांशु दत्त द्विवेदी विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उपस्थित रहें। सम्मेलन के जरिये भाजपा की राष्ट्रवादी विचारों को युवाओं के बीच साझा किया गया। साथ ही नीरज शेखर को पूर्ण समर्थन देकर जीत दिलाने पर बात की गई। मुख्य अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि युवाओं से ही भारत का भविष्य है और भाजपा भारत के भविष्य के लिए ही कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का है। इस लोकसभा चुनाव में हम प्रधानमंत्री जी का समर्थन कर उनके संकल्प को पूर्ण करने में सहयोग करेंगे।

Niraj Shekhar BJP BALLIA

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मोहम्मदाबाद में किया भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

विधानसभा मोहम्मदाबाद के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन देव पैलेस तिवारीपुर मोहम्मदाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार निरंतर देश तथा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नीरज शेखर  को समर्थन देकर बलिया की जनता इस डबल इंजन की सरकार से बलिया को पुनः जोड़कर विकास की रफ्तार को तेज करेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.