बालासोर ट्रेन हादसे में बलिया के युवक की भी गई जान, गांव में मातम!

बलिया। ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में बलिया के एक युवक की भी जान चली गई।

बलिया। ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे में बलिया के एक युवक की भी जान चली गई। जिले के डोकती थाना क्षेत्र के बहुरा निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह की मौत से गांव में मातम पसरा है.

बता दें कि बहुरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह दुर्घटना ग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में पैंटी चेयर कार में खाना पहुंचाने का काम करता था और हादसे वाले दिन भी अपनी ड्यूटी पर जाता था, हादसे में उसकी मौत हो गई. कागजी खानापूर्ति के बाद गांव में खबर पहुंचने के बाद कल से घर मांगने वालों का तांता लगा हुआ है.

यह भी पढ़े - बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में

स्वर्गीय सिंह अपने परिवार सहित कोलकाता में रहते थे और वहीं से अपना काम करते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी पूजा और चार साल की बेटी सृष्टि हैं। उसके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र बहुत ही मिलनसार और मेहनती लड़का था जो नौकरी के दम पर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.