- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया का देवाश्रम: लावारिश शवों का सहारा, निभा रहा वह ज़िम्मेदारी जिसे निभाने से लोग कतराते हैं
बलिया का देवाश्रम: लावारिश शवों का सहारा, निभा रहा वह ज़िम्मेदारी जिसे निभाने से लोग कतराते हैं
बलिया : देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम की शाखा बलिया द्वारा एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में किया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने दी।जिला संरक्षक ने बताया कि दोकटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम संख्या 855/2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को अन्तिम संस्कार के लिए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
लावारिश की शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव सहित देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, उपाध्यक्ष शंकर गोंड, मंत्री गणेश प्रसाद, गुड्डू राम व पीएन सिंह व अनुज प्रताप सिंह सेंगर सम्मिलित रहे। अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा, जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
