83 लाख प्रतिभागियों में चमकीं बलिया की बेटी खुशबू यादव, राष्ट्रपति के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान

Ballia News: जिले के लिए गर्व का पल है। बैरिया तहसील के दलनछपरा गांव के पुरवा सेमरतर निवासी हरिशंकर यादव की पुत्री खुशबू यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। विद्युत मंत्रालय द्वारा आयोजित देशव्यापी पेंटिंग प्रतियोगिता में 83 लाख प्रतिभागियों के बीच खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुशबू को लैपटॉप, 30 हजार रुपये की नकद राशि और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े - सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल के लिए उत्तर प्रदेश टीम घोषित, बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित

सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच पली-बढ़ी खुशबू की यह सफलता उन बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखते हैं। वर्तमान में माता-पिता के साथ हरियाणा के गुरुग्राम जनपद के शिकोहपुर में रहने वाली खुशबू ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से ऐसा चित्र रचा, जिसने निर्णायकों को भी प्रभावित किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिकोहपुर में कक्षा सात की छात्रा खुशबू के माता-पिता लस्सी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीन भाई-बहनों में खुशबू, गोलू यादव और सनी देवल यादव के साथ पली-बढ़ी हैं। उनकी सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कुमारी और कला अध्यापिका कविता यादव के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

महज 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय सम्मान मिलने से दलनछपरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.