बलिया: सुबह टहलने के दौरान पिकअप से कुचलकर महिला की मौत

Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुनरी देवी (65) पत्नी रमाशंकर पटेल की मौत शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक के दौरान पिकअप की टक्कर से हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है मुनरी देवी शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। टहलने के बाद वह वापस घर आ रही थी। इसी बीच, रुद्रवार चट्टी के पास बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने का प्रयास किया। इससे असंतुलित होकर पिकअप गड्ढे में चली गई और चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

यह भी पढ़े - International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.