बलिया: असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलटा, पति-पत्नी घायल

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से बैरिया आ रहा ई-रिक्शा बीबी टोला के पास असंतुलित होकर पलट गया।

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से बैरिया आ रहा ई-रिक्शा बीबी टोला के पास असंतुलित होकर पलट गया। इससे ई-रिक्शा सवार दंपती घायल हो गए। पत्नी की हालत गंभीर होने पर स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गौरतलब है कि बैरिया निवासी रिंकू देवी (30) अपने पति जगदीश के साथ रानीगंज से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी. बीबी टोला में ई रिक्शा पलट गया. उसी ई-रिक्शा को सीधा कर ग्रामीणों ने घायल दंपती को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े - पति की अंतिम यात्रा 50 मीटर ही पहुंची थी कि पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.