एसबीआई म्यूचुअल फंड का आईपीओ लाने की तैयारी, सेबी के पास दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर्स

मुंबई। देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ‘ऑफर फॉर सेल’ (ओएफएस) पर आधारित होगा, जिसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इस इश्यू के तहत करीब 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

यह भी पढ़े - स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कुशाक लॉन्च की, वैल्यू, सेफ्टी और परफॉर्मेंस पर जोर

आईपीओ के माध्यम से कंपनी के प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फ्रांस की अमुंडी अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से कम करेंगे। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड इन दोनों संस्थाओं का संयुक्त उपक्रम है।

उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक कंपनी की औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (क्यूएएयूएम) लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपये रही हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस आईपीओ के आने से पूंजी बाजार में गतिविधि बढ़ेगी और निवेशकों को एक स्थापित फंड हाउस में निवेश का अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.