बलिया : बारात में गया युवक घर नहीं लौटा, अगले दिन मिला शव

Ballia news: बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की लाश रेवती थाना क्षेत्र में मिली है.

Ballia news: बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की लाश रेवती थाना क्षेत्र में मिली है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रधानपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार गुप्ता पांच जून को गांव के ठाकुर निषाद की बारात में बैरिया थाने के उदय छपरा गया था. जब वह बारात लेकर घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान थे। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद परिजनों को युवक का शव मिलने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े - हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

युवक की मौत के बाद बारातियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि बारात में रवि का झगड़ा हो गया था। बाराती देर रात लौटे और बारात 10 बजे तक वापस आ गई, लेकिन रवि नहीं लौटा। एक बाराती ने रवि का मोबाइल परिजनों को दे दिया।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मी शव की फोटो लेकर रवि के घर पहुंचे और शिनाख्त कराई। रवि की लाश रेवती में मिली थी। रवि की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.