बलिया : दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है.

बताया जा रहा है कि लखनापार निवासी 18 वर्षीय देवनारायण पुत्र मुन्ना राजभर 3 मई को अन्य युवकों के साथ रामपुर कतरई गांव में एक व्यक्ति के यहां खाना बनाने गया था. इसी दौरान युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते आधा दर्जन अन्य युवकों ने मिलकर देवनारायण की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़े - Ballia News : ‘शिक्षक की पाती’ भेजकर AIJTF ने TET अनिवार्यता का किया विरोध

इसके बाद घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन ने उसे बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस दौरान परिजनों का कहना है कि उसी समय पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस उसी समय से लीपापोती के काम में लगी हुई थी. उस समय आरोपियों को खाना देने के बाद ही छोड़ दिया गया था। परिजनों ने मांग की है कि अगर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.