बलिया: चंदौली में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, मचा कोहराम, लू से मौत की आशंका।

Ballia News: भीषण गर्मी का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। चंदौली में तैनात यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामाश्रय राम (58) की सोमवार देर शाम मौत हो गई।

Ballia News: भीषण गर्मी का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। चंदौली में तैनात यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामाश्रय राम (58) की सोमवार देर शाम मौत हो गई। बलिया जिले के उभांव थाना अंतर्गत बांसपार बहोरवा गांव निवासी उपनिरीक्षक रामाश्रय राम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कि चंदौली पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रामाश्रय राम की सोमवार को तबीयत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दरोगा के दो पुत्र व दो पुत्री है, जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है. घटना के बाद पत्नी परमी देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े - Ballia News : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह महिलाओं समेत आठ पर मुकदमा

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.