- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- शराब दुकान के हिसाब को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल; तीन पर मुकदमा
शराब दुकान के हिसाब को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल; तीन पर मुकदमा
बलिया: सहतवार कस्बे के बद्री सिंह चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
तहरीर के अनुसार, इसी मामले को लेकर विशाल अपने मित्र अंशु सिंह के साथ साथी सेल्समैन और खानपुर डुमरिया गांव निवासी उमेश कुमार सिंह के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां उमेश सिंह, रमेश सिंह और उनके भांजे विक्की सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में विशाल सिंह और अंशु सिंह को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमेश सिंह, रमेश सिंह और विक्की सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
