बलिया : सिकंदरपुर सीट से सपा विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया

बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है.

Ballia Nikay Chunav: बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दिनेश चौधरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी भीष्म यादव को मैदान में उतारने का ऐलान किया.

दरअसल मोहम्मद रिजवी भीष्म यादव को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भीष्म यादव चुनाव लड़ेंगे. जिला स्तरीय चयन समिति ने भीष्म यादव के नाम को मंजूरी दे दी थी और हम उन्हें उम्मीदवार घोषित करने के प्रति आश्वस्त थे।

यह भी पढ़े - ‘जय गंगे, अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ संकल्प के साथ गंगा समग्र ने किया वृहद वृक्षारोपण

लेकिन अंत में बीजेपी ने साजिश रची और पार्टी के स्थानीय नेता ने बीजेपी को जिताने के लिए बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ मिलकर दिनेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया. उन्होंने कहा, 'ऐसी अफवाह है कि हमारे नेताओं को भी कुछ पैसे दिए गए हैं। हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह किया है। रिजवी ने ऐलान किया, 'भीष्म यादव चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के सभी लोग उनका समर्थन करेंगे।'

सपा विधायक के आरोप को खारिज करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति के बाद टिकट वितरण किया गया है. सपा के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक को जिताना सपा प्रत्याशी का फर्ज है. अगर कोई इसके खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.