बलिया : पांच शतायु मतदाताओं को सम्मानित कर SDM ने दिया यह Certificate 

सिकन्दरपुर, बलिया : सिकन्दरपुर तहसील सभागार में रविवार को अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकतंत्र को सशक्त कर रहे पांच शतायु मतदाताओं को उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने अंग वस्त्रम व वरिष्ठ मतदाता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पांच वरिष्ठ मतदाताओं में डोमनपुरा निवासी घुरबीन (101 वर्ष), रामजन्म (100 वर्ष), फैयाज (102 वर्ष) के अलावा नौरंगा निवासी यदुनाथ (103 वर्ष) तथा तड़सरा जमीन निवासी जैबुनिशा (100 वर्ष) शामिल रहीं।

उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि शतायु मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन निर्वाचन आयोग की एक बेहतरीन योजना है। बीते सत्रह आम चुनावों से मतदान प्रणाली के साक्षी रहने वाले इन मतदाताओं का विभाग हमेशा सम्मान करता है। इनके मतदान को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए भी आयोग प्रयासरत है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सीपी यादव, सुनील नाजिर, राजेश कुमार, धनन्जय विश्वकर्मा, रितेश सिंह, बीएलओ अशोक कुमार एवं उर्मिला देवी इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

अतुल राय

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.