बलिया: पता चला कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बलिया : रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  क्षितिज त्रिपाठी के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने धारा 302/201 भादवि से सम्बंधित अभियोग में मनोज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व उनके लड़के तरूण सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह व दिव्य प्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह (निवासीगण ग्राम सुल्तानपुर, थाना रसड़ा, बलिया) को मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को जयकृष्ण सिंह पुत्र स्व. जनक सिंह ने थाना रसड़ा पर तहरीर दिया कि उनकी बहन रिंकू सिंह का अपने पति मनोज सिंह से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। 24 अप्रैल को मनोज सिंह व उनके परिवार के लोगों द्वारा मेरी बहन को जान से मारकर 25 अप्रैल को गाजीपुर में दाह संस्कार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में रसड़ा पुलिस जुटी थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी, उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह, कां. दिग्विजय पटेल, अजय सरोज व अजय कुमार मौर्या शामिल रहे।

यह भी पढ़े - बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.