बलिया : रिटायर हुए अतुल तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत कर्मचारियों ने दी ससम्मान विदाई

Ballia News : ट्रेजरी के लेखाकार अतुल तिवारी के सम्मान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमांचल ने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवा निवृत्त के बाद मिली ससम्मान विदाई ही उसके जीवन की असली कमाई होती है। किसी भी कर्मचारी के लिए यह सुखद एहसास होता है। हम विभाग वालों का दायित्व हैं कि अपनी सेवा पूर्ण कर विश्राम के लिए जा रहे कर्मचारी के किसी भी देयकों का तत्काल समाधान मिलजुल कर करें, तभी कर्मचारियों को आत्मबल मिलेगा। यहीं राह सभी कर्मचारियों के भविष्य के लिए बेहतर भी है।

अपने सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए सेवा निवृत्त हुए लेखाकार अतुल तिवारी ने कहा कि आज के दौर में सरकारी ​​कर्मियों को काम करने के लिए सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन कर्मचारियों की काफी कमी हुई है। पहले लेखा के कार्य कागजों पर होते थे। जिसमें विवरण तैयार करने में कई-कई दिन लगते थे। मगर आज कम्पयूटर और इंटरनेट होने से सब कुछ सुविधा जनक हो जा रहा है। कहा कि जब वे सेवा में आए तो बलिया ट्रेजरी में 75 कर्मियों का हाजिरी रजिस्टर होता था। आज महज 26 लोग रह गये है। कर्मियों की कमी से सभी को दिक्कत होती है। 

यह भी पढ़े - Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत

लेखाकार अतुल तिवारी को कर्मचारियों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंगलमय भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर एटीओ धर्मनाथ गोस्वामी, रामचंन्द्र, विवेक सिंह, फकरे आलम, रमेश, दुर्गेश, सत्यभान, राजेन्द्र गुप्ता, राजन प्रकाश, शैलेन्द्र आदि सभी कर्मचारियों ने अपना अनुभव साझा किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.