बलिया : जन सेवा केंद्र संचालक की बाइक चोरी

बैरिया, बलिया : हॉस्पिटल मोड़ कोटवां से मंगलवार की शाम जन सेवा केंद्र संचालक की बाइक चोरी हो गयी। इस घटना से हॉस्पिटल मोड़ के दुकानदारों में रोष  है। पीड़ित ने घटना की तहरीर बैरिया थाने में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।

बैजनाथ छपरा निवासी जन सेवा केंद्र संचालक प्रमोद कुमार मौर्य ने बुधवार को बताया कि हॉस्पिटल मोड़ कोटवा पर मेरा जन सेवा केंद्र है। रोज की तरह मैं सुबह 9 बजे के लगभग अपने जन सेवा केंद्र के सामने अपनी हीरो ग्लैमर बाइक नंबर यूपी 60 एक्स 9920 खड़ा करके अपने जन सेवा केंद्र में कार्य करने लगा। शाम को बाहर निकाला तो देखा मेरी बाइक नहीं थी।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

अगल-बगल खोजबीन के बाद मैंने बैरिया थाने में जाकर घटना से संदर्भित तहरीर दे दी है। इस संदर्भ में बात करने पर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के अगल-बगल कई जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसे चेक किया जा रहा है। बाइक चोर को पकड़ने और बाइक बरामद करने के लिए पुलिस तत्पर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.