बलिया: प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण

बलिया। गड़वार क्षेत्र के बुढ़ऊं गांव स्थित बाबा विश्वनाथ धाम पर 5 से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

महायज्ञ का कार्यक्रम

संत श्री उड़िया बाबा ने बताया कि महायज्ञ के यज्ञाधीश कन्हैया जी महाराज और आचार्य संजय जी महाराज ने झंडा पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

यह भी पढ़े - 48 घंटे में खुली लूटकांड की परतें, सगी भाभी निकली मास्टरमाइंड; मायके वालों संग रची थी साजिश

  • 5 मार्च: भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन होगा।
  • 6 मार्च: पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और मूर्ति जलाधिवास।
  • 7 मार्च: वेद पूजन, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना और मूर्ति अधिवास।
  • 8 मार्च: पूजन हवन, पुष्प, फल और द्रव्य अविवस्थितिवास।
  • 9 मार्च: मूर्ति औषध स्नान, नगर भ्रमण और शय्याधिवास।
  • 10 मार्च: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन।
  • 11 मार्च: महापूर्णाहुति और भव्य भंडारे का समापन।

ग्रामीणों का सहयोग

बताया गया कि इस आयोजन में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने धाम में भक्ति का माहौल बना दिया।

उपस्थित श्रद्धालु

इस अवसर पर यज्ञाधीश श्री आचार्य संतराम लखन शास्त्री जी के साथ कौशल सिंह, ब्रजेश सिंह, अरविंद सिंह, गजेंद्र सिंह, विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुदामा सिंह, मैनेजर सिंह, विनोद सिंह, लल्लन यादव, तेजबहादुर सिंह और रामेश्वर दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल Ballia News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, पांच तहसीलों में प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
बलिया। नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
Ballia News: शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- महादेव ही हर सकते हैं मनुष्य के पापों का बोझ
Sonbhadra Road Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार टकराई, बलिया निवासी बहू और सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर की मौत
Ballia News: छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग को दी गई सूचना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.