बलिया पुलिस ने की लग्जरी शराब की तस्करी, तीन युवक गिरफ्तार

बलिया समाचार: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बलिया कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

बलिया समाचार: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बलिया कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बोलेरो में लदी अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम व धारा 420, 467, 468 व 471 भादवि के तहत पाबंद कर न्यायालय चालान कर दिया।

बलिया कोतवाली के उपनिरीक्षक रमाशंकर मय फोर्स हरदेव सिंह डेरा पर मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु के दक्षिणी छोर पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो को रोका गया। तलाशी में बोलेरो की सीट के नीचे बने बॉक्स से 336 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. प्रत्येक पाउच 180 एमएल का था, जिस पर केवल अंग्रेजी में ऑफिसर चॉइस व्हिस्की, स्कॉच माल्ट और फॉर सेलिन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

पुलिस टीम ने बोलेरो सवार मनीष कुमार राय पुत्र राजेश्वर राय (निवासी रामपुर बघेल, थाना देसरी, जिला वैशाली, बिहार), फंटुन साहनी पुत्र जयकिशुन साहनी (निवासी दराबाद, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार) और इंद्रजीत कुमार उर्फ रंजीत राय पुत्र रामजनम राय (निवासी चकजलास, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, जब बरामद बोलेरो (जेएच 01यू 1869) को ई-चालान ऐप पर चेक किया गया तो कुछ भी डिस्प्ले नहीं हुआ. फिर चेसिस नंबर MA 1PL2GAK92A70157 से जांच की तो वीरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र प्रसाद ग्राम नंदकिशोर सिंह हरमऊ रोड रांची और इंजन नं. GA84M44765 प्रदर्शित होना पाया गया। पुलिस टीम में अरुण कुमार, आदित्य नाथ, राजेश मौर्य व पवन चौबे आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.