बलिया पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 411, 414, 420 भादवि का मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।

कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप (चौकी प्रभारी बिचलाघाट) मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर गायत्री मंदिर पुलिया के पास से गौतम हरिजन पुत्र श्याम बिहारी हरिजन (निवासी बिगही, थाना सहतवार, बलिया) को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (UP 60 AM 0772) अपाची नीले रंग की बरामद हुई।

यह भी पढ़े - UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

e Challan app से चेक करने पर मोटरसाइकिल का चेचिस नं. MD634BE44J2P02085 व इंजन नं. BE4PJ2802420 तथा वाहन स्वामी संतोष कुमार भारती पुत्र सुभाष चन्द्र (निवासी चिलकहर बलिया) है। चेचिस नं. MD634KE44G2G77071से चेक किया गया तो वाहन का इंजन नं. OE4GG2024093 व वास्तविक रजि. नं. UP 60AC9582 व वाहन स्वामी अरुन कुमार द्विवेदी पुत्र घनश्यमा द्विवेदी (निवासी बलीपुर कुरेम रसड़ा बलिया) होना पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि ये मोटरसाइकिल रसड़ा क्षेत्र से चोरी किया था। कोई पकड़ न सके इसलिए मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप, कां. शशि भूषण, अभय प्रताप व अमरान अली शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.