बलिया पुलिस को मिली सफलता, इस मोड़ पर पकड़े गये तीन

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की सात साइकिल व एक मोटर साइकिल के खुले पार्ट्स के साथ तीन  अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

नगरा पुलिस टीम के उप निरीक्षक मुन्ना लाल यादव मय हमराह ने पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित सुरजन यादव पुत्र रामनरायन यादव (निवासी : मसुरिया, थाना भीमपुरा, बलिया), धीरज कुमार पुत्र सिंहासन राम (निवासी : लेखमनपुर, नगरा, बलिया) व अजीत यादव पुत्र शिवबचन यादव (निवासी : गौवापार, नगरा, बलिया) को छितौना मोड़ गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की सात साइकिल व एक मोटर साइकिल का खुला पार्ट्स बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 379, 411, 413, 414 भादवि में अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुन्ना लाल यादव, कां. सनोज कुमार, प्रिन्स प्रजापति, विवेक कुमार यादव व दुर्गेश पासवान शामिल रहे।

यह भी पढ़े - छठ पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक सहायता, राजगृहि यादव व दीवान यादव की पहल की सराहना

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.