बलिया पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण में रविवार को पुलिस ने नगरा व ऱेवती थाना क्षेत्र से 06 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।.गिरफ्तार वारन्टियों को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।

नगरा पुलिस ने 04 वारंटियों को दबोचा

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

धारा 504, 506 भादवि में नगरा पुलिस ने अजय कुमार यादव पुत्र लल्लन यादव (निवासी कोदई थाना नगरा) व रबिश यादव पुत्र रामनाथ यादव (निवासी कोदई थाना नगरा) तथा धारा 60 अबकारी अधिनियम में जयनाथ राम पुत्र स्व. मेगन राम (निवासी खेमपुर थाना नगरा) को गिरफ्तार किया। वहीं, धारा 323, 427 भादवि सरकार बनाम सुबाष यादव थाना नगरा में मुन्ना राम पुत्र स्व. सरीफा राम (निवासी इन्दासो थाना नगरा) को दबोचा गया। 

रेवती पुलिस के हत्थे चढ़े 2 वारंटी

रेवती पुलिस टीम ने धारा 323 भादवि व 3 (1) 10 sc/St में भीम उपाध्याय पुत्र मस्ताना उपाध्याय (निवासी : कस्बा रेवती थाना रेवती) व धारा 395, 412 भादवि थाना जीआरपी में न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद बलिया द्वारा निर्गत NBW में गोविन्द पासवान पुत्र स्व. शम्भू पासवान (निवासी : कोलेन पाण्डेय का टोला थाना रेवती) को गिरफ्तार किया गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.