Ballia News : रेलवे क्रांसिंग से तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण, संदिग्ध व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 

थाने के उप निरीक्षक बांक बहादुर सिंह मय हमराह हेड कां. केसार अहमद व पंकज पाण्डेय के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर की सूचना पर मंदा रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र मु. निजामुद्दीन (निवासी हिता का पुरा, थाना रसड़ा, बलिया) बताया। जामा तलाशी में तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पावंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.