Ballia News: बलिया में अलाव की आग से महिला झुलसी, हालत गंभीर

सिकन्दरपुर, बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुडाडीह गांव में रविवार को अलाव की आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। साइमन निशा पत्नी ईदउल खान ठंड से बचने के लिए घर में जलाए गए अलाव के पास बैठी थी। उसी दरम्यान अचानक उसकी साड़ी में आग पकड़ लिया। जब तक बचाव किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई।  परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.