Ballia News: विधवा के घर युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम दुधौला खुर्द (मिल्की टोला) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान संजय यादव (45) पुत्र मननिका यादव के रूप में हुई है। वह गांव की एक विधवा महिला सुनैना देवी के घर दूध लेने गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया।

महिला ने जब आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां संजय यादव का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़े - Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास

पुलिस ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर सोनवानी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद संजय के घर में कोहराम मच गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.