Ballia News : ग्रामीणों ने किया चकबंदी का विरोध, डीएम को भेजा पत्र

बांसडीह, बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के मैरीटार गांव में गुरुवार को आयोजित ग्रामीणों की बैठक में गांव में चकबंदी का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से डीएम को प्रेषित पत्र में चकबंदी न कराने की मांग किया। गांव में चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर किसानों की राय जानने के लिए गुरुवार को बैठक थी। हांलांकि अपरिहार्य कारणों से चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दिया।

किसानों ने बैठक कर मांग किया कि पूर्व में हुई चकबंदी की पूरी प्रक्रिया पूर्ण किये बिना नयी चकबंदी कराना सही नहीं है। आज भी पुरानी चकबंदी के कई मामले लंबित हैं।चकमार्ग, चकनाली की व्यवस्था आज भी बाधित हैं। कई मुकदमे जनपद से लेकर उच्च न्यायालय तक विचाराधीन है। चकबंदी विभाग भी पूरी प्रक्रिया आज तक पूरा नहीं कर सका हैं।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

बैठक में जुटे सैकड़ों किसानों ने चकबंदी न कराने की मांग का डीएम को सम्बोधित पत्र ग्राम प्रधान को दिया। इस मौके पर अशोक उपाध्याय, शिवशंकर सिंह, परशुराम सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, हद्रयानन्द सिंह, दयानंद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा, राधा मोहन सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.