Ballia News : हत्या के प्रयास में वांछित दो मनबढ़ चाकू के साथ गिरफ्तार

बलिया। चितबड़ागांव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू (छुरी) भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और चाकू से उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। हमले में परिजनों को गंभीर चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अवैध अस्पताल सील

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 191(2), 191(3), 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर शहवान उर्फ बटवा पुत्र हामिद और हामिद पुत्र महाजन, निवासी मानपुर थाना चितबड़ागांव, को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो छुरी बरामद की गईं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.