Ballia News : मामूली बात को लेकर भिड़े दो पट्टीदार, पांच घायल ; 9 पर केस

सिकंदरपुर, बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव में सोमवार की रात बात-बात में दो पट्टीदार आमने-सामने आ गये। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल है, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जियासी देवी पत्नी लल्लन तुरहा (निवासी मर्यादपुर, थाना रामपुर बेलैउनी, मऊ) का आरोप है की बकरी चराने को लेकर मेरे भाई विनोद तुरहा पुत्र रामराज को उनके पट्टीदार लालबाबू तुरहा पुत्र जय गोविंद तुरहा गाली देने लगे। विरोध करने पर लालबाबू की पत्नी मुलरी देवी, जयप्रकाश पुत्र लालबाबू, पुष्पा व नेहा पुत्री लालबाबू ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इससे विनोद तुरहा व पार्वती देवी पत्नी विनोद के अलावा पंकज, नीरज और सोनू पुत्रगण विनोद तुरहा घायल हो गए। उधर, लालबाबू तुरहा ने तहरीर देकर विनोद और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : कारो मंदिर के पोखरे में डूबने से होनहार छात्र की मौत, सर्वोदय विद्यालय में हुआ था चयन

आरोप है कि मामूली बात को लेकर विनोद के परिजनों ने मारपीट कर लालबाबू के अलावा मूलरी देवी और जय प्रकाश को लहूलुहान कर दिया। एसएचओ बीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। विनोद और पार्वती का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.