Ballia News : बूढ़े दादा-दादी और चार बहनों की दुनिया था आकाश

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के महराजपुर घाट पर डूबे 12 वर्षीय आकाश का शव 48 घंटे बाद रविवार की सुबह पानी में उतराया मिला। बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंचे सहतवार एसओ मनोज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के दत्तहा गांव निवासी आकाश चार दिन पूर्व अपनी बुआ निर्भया देवी के घर महराजपुर गया था।शुक्रवार को डेरे पर मौजूद फूफा छोटेलाल के पास जाते समय आकाश घाघरा नदी में डूब गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी।रविवार की सुबह आकाश का शव पानी में उतराया हुआ मिला। पोते का शव देख 70 वर्षीय दादा जगनरायन व 65 वर्षीय दादी शांति दहाड़े मार कर रोने लगी।

यह भी पढ़े - बलिया: चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप समेत ₹1.44 लाख बरामद

पुत्र अमरनाथ की मौत के बाद पोता आकाश ही दादा-दादी के बुढ़ापे का एक मात्र सहारा था। उधर आकाश की पूजा, रोशनी, नैना, नीतू व सुनैना इकलौते भाई की मौत पर बिलख रही है। मृतक आकाश के पिता की मौत के बाद मां अपने बच्चो को छोड़ दूसरी शादी कर ली। इधर बच्चों की परवरिश दादा-दादी जग नारायण व शांति कर रही थी, लेकिन विधाता ने उनके आकाश को भी उनसे छीन लिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.