Ballia News: मुठभेड़ में पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बलिया। स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात पांच अंतरराज्यीय वाहन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 2:45 बजे पुलिस टीम बैरिया से बिहार जाने वाले मार्ग पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के वाहनों के साथ कुछ बदमाश बिहार की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपित हेमंत सिंह (निवासी कुरैजी, थाना गड़वार) ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस ने मौके से हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह (निवासी जगदीशपुर, थाना फेफना), दिनेश श्रीवास्तव (निवासी हैबतपुर, कोतवाली), अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय (मूल निवासी सारण, बिहार, हाल निवासी बैरिया) और जयकुमार गोंड़ उर्फ सन्टुल गोंड़ (निवासी बभनौली, थाना गड़वार) को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह चोरी के वाहन बिहार में बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक चोरी का ट्रैक्टर, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वाहन चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

घायल आरोपित का उपचार जारी है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.