Ballia News : पोखरे में उतराया मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

बांसडीह, बलिया। बड़ी बाजार स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखतें पोखरे पर भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखरे से शव को बाहर निकला। मृतक कि शिनाख्त विजय तिवारी पुत्र स्व. प्रभुनाथ तिवारी (निवासी वार्ड नं. 9) के रूप में हुई।

उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर उपस्थित लोगो ने बताया कि युवक शराब के नशे में था।शराब के नशे में ही पानी में डूब गया होगा। मृतक के परिवार में कोई नहीं होने के कारण उनके चचेरे भाई संदीप तिवारी ने पंचनामा कर पोस्टमार्ट न कराने की लिखित रूप से दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : पूर्व प्रधान पर सागौन के पेड़ काटने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.