Ballia News : परीक्षा का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार, शादी के 10 दिन बाद ही दिया झटका

बलिया : सिकंदरपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि वह परीक्षा देने का बहाना बनाकर घर से निकली और जाते-जाते लाखों रुपये के गहने भी साथ ले गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंदह गांव निवासी सतीश वर्मा की शादी 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से सिवानकलां गांव की पूजा वर्मा के साथ हुई थी। गुरुवार को पूजा अपने पति के साथ दादर आश्रम स्थित श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा देने पहुंची। कॉलेज पहुंचने के बाद उसने पति से कहा कि वह घर लौट जाए और परीक्षा समाप्त होने के बाद लेने आ जाए।

यह भी पढ़े - टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

पति के जाने के बाद पूजा मौके से गायब हो गई। जब सतीश परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज पहुंचा तो पूजा वहां नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि वह परीक्षा देने आई ही नहीं थी। यह जानकारी मिलते ही पति और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनों के अनुसार पूजा घर से पिट्ठू बैग लेकर निकली थी। ननद के पूछने पर उसने कहा था कि बैग में कापी-किताबें हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उसमें उसके कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान था।

परिवार का आरोप है कि पूजा नवानगर स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और वहीं के एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप यह भी है कि वह अपने साथ ढाई से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और करीब 25 हजार रुपये नकद लेकर गई है।

घटना से सतीश और उसका परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.